{"_id":"69f0b6a99ee62e49c10ac0f1","slug":"thieves-broke-into-the-house-broke-the-locks-of-the-rooms-and-stole-the-belongings-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-148113-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चोरों ने घर में घुसकर कमरों के लॉक तोड़कर सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चोरों ने घर में घुसकर कमरों के लॉक तोड़कर सामान उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर की न्यू हरिद्वार कॉलोनी में दीवार फांदकर कारोबारी के घर में घुसकर चोरों ने कमरे के लॉक तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए जांच शुरू कर दी है।
घटना सोमवार देर रात की है। न्यू हरिद्वार कॉलोनी निवासी कारोबारी सचिन पाराशर के घर में चोर घुस गए। परिजनों के मुताबिक, मेन गेट के पास रेलिंग के ऊपर से चोर अंदर घुसे। इसके बाद कमरों के दरवाजों के लॉक तोड़कर अंदर दाखिल होकर अलमारी में रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। बताया गया कि वारदात के समय परिवार के दो सदस्य कमरे में मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सुबह कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सीसीटीवी से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।
Trending Videos