सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused of threatening to kill for asking for money lent

Haridwar News: उधार दिए रुपये मांगने पर हत्या की धमकी देने का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to kill for asking for money lent
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने देहरादून निवासी पिता-पुत्र पर उधार की रकम मांगने पर जातिसूचक शब्द कहने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड एससी/एसटी आयोग के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार निवासी गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आवासीय परिसर कनखल ने शिकायत में बताया कि उसकी माता ने परिचित होने से देहरादून निवासी नितीश कश्यप को 3.50 लाख रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से रुपये वापस करने के लिए कहने के बावजूद टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 30 दिसंबर 2025 की रात नितीश कश्यप ने उसकी माता को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब उसने इसका विरोध करते हुए बात की तो उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि नितीश के साथ उसके पिता अवतार सिंह कश्यप ने भी फोन पर जातिसूचक अपमानजनक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उत्तराखंड एससी/एसटी आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed