सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A man was attacked after entering his house; a report was filed against 10 people.

Haridwar News: घर में घुसकर युवक पर किया हमला, 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
A man was attacked after entering his house; a report was filed against 10 people.
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में घर में घुसकर एक युवक पर हमला कर दिया गया। चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने अपने पति और ससुराल वालों पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी ग्राम सुजातपुर टिक्कर उर्फ अहीरपुरा नूरपुर, बिजनौर हाल रावली महदूद सिडकुल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में वह अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि तभी मन्नू, आर्यन, सत्यम (उपप्रधान), विशाल, योगी, आकांशु निवासीगण रावली महदूद, जबरन उनके घर में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल वीरेंद्र सिंह को उनके किरायेदारों द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। आरोप है कि घटना में विरेंद्र की पत्नी अमरजीत कौर, साला बलविंदर सिंह, सास सुरेंद्र कौर और ससुर मेहर सिंह निवासी आजाद कॉलोनी देहरादून भी शामिल है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed