सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gangster Act: Man carrying a reward of Rs 5,000 arrested

Haridwar News: गैंगस्टर एक्ट का पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act: Man carrying a reward of Rs 5,000 arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी में आरोपी संजू निवासी चौहान मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ मोबाइल सर्विलांस की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सिडकुल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशा तस्करी से जुड़े मामलों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं। आरोपी क्षेत्र में नशा कारोबार से जुड़े गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। संजू के खिलाफ वर्ष 2021 से 2026 तक एनडीपीएस एक्ट और शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार रखने के आरोप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed