{"_id":"6a6f919d8b11d99f3b042566","slug":"haridwar-collision-between-an-e-rickshaw-and-a-bike-leaves-two-critically-injured-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल; बहादराबाद हाइवे पर साईं मंदिर के सामने हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल; बहादराबाद हाइवे पर साईं मंदिर के सामने हुआ हादसा
Mon, 03 Aug 2026 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:23 AM IST
सार
हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
एक घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर साईं मंदिर के सामने रविवार देर रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात करीब 11 बजे ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान ई-रिक्शा चालक राहुल तथा मोटरसाइकिल सवार शुभम, निवासी रावली महदूद, के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन