फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Proposed hike in electricity rates should be withdrawn: Chaudhary

बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लिया जाए वापस : चौधरी

Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 02 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Proposed hike in electricity rates should be withdrawn: Chaudhary
वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने की बैठक, जताया रोष
विज्ञापन

हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की बैठक ज्वालापुर इंटर कॉलेज में हुई। वरिष्ठ नागरिकों ने बिजली दरों में बार-बार की जा रही बढ़ोतरी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन ने सरकार और ऊर्जा निगम से प्रस्तावित विद्युत दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि उत्तराखंड जलविद्युत उत्पादन करने वाला राज्य है, जहां कई हाइड्रो परियोजनाओं के माध्यम से बिजली का उत्पादन होता है। इसके बावजूद प्रदेश के उपभोक्ताओं पर बार-बार बिजली दरों का बोझ डाला जा रहा है जो पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि कुछ माह पहले ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें बढ़ाकर प्रति यूनिट 3.65 रुपये, 5.25 रुपये और 7.05 रुपये की गई थीं। अब फिर से घरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति यूनिट 14 पैसे, दुकानदारों पर 18 से 19 पैसे तथा व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 22 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव जनता के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


विद्यासागर गुप्ता, हरदयाल अरोड़ा, रामसागर और एससीएस भास्कर ने कहा कि विभाग को लाइन लॉस, बिजली चोरी, अन्य कारणों से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। विपिन चंद्र गोयल, आनंद प्रकाश गौड़ और एससी ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान में बिजली बिलों में दिनों के आधार पर तीनों स्लैब लागू कर दिए जाते हैं जिससे सामान्य उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। बैठक में शिव बचन, मोतीलाल, ताराचंद, गुलाब राय, महेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल, गिरधारी लाल, सुंदर लाल, हरिनाथ धीमान, महेंद्र शर्मा, बदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed