{"_id":"6996f28993385f30ff0ce685","slug":"haridwar-finished-third-in-the-chief-ministers-championship-trophy-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-145151-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में तीसरे स्थान पर रहा हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में तीसरे स्थान पर रहा हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 136 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। खेल महाकुंभ के तहत हुई मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2025 में जनपद तीसरे स्थान पर रहा है। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 136 पदक प्राप्त किए हैं।
देहरादून में चल रही मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का बुधवार को समापन हो गया है। इसमें देहरादून की टीम ऑल ओवर चैंपियन बनी है। उसने सबसे अधिक 318 पदक ओर 702 अंक प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। जबकि ऊधमसिंह नगर 255 पदक और 191 अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहा है। हरिद्वार की टीम 210 पदक और 136 अंक जीतकर प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर आई है। हालांकि, गोल्ड मेडल जीतने में जनपद के खिलाड़ी दूसरे नंबर हैं, क्योंकि, उन्होंने ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों से चार स्वर्ण पदक अधिक लिए हैं। हरिद्वार ने 82 गोल्ड और ऊधमसिंह नगर ने 78 गोल्ड जीते हैं। हरिद्वार की ओर से 62 रजत और 66 कांस्य पदक भी जीते हैं। 82 गोल्ड मेडल जीतकर खिलाड़ियों ने हरिद्वार का मान बढ़ाया है।
प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्टट ने बताया कि प्रतियोगिता में तीसरा स्थान लाकर खिलाड़ियों ने प्रदेश में जनपद का नाम रोशन किया है। जल्द पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक स्वागत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
Trending Videos