सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Kumbh Mela: A temporary bus stand will be built at Bairagi Camp at a cost of 63.02 lakh

हरिद्वार कुंभ : बैरागी कैंप में 63.02 लाख रुपये से बनेगा अस्थायी बस अड्डा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh Mela: A temporary bus stand will be built at Bairagi Camp at a cost of 63.02 lakh
विज्ञापन
- तीन महीने के भीतर बस अड्डे को तैयार कर यात्री सुविधाओं के लिए किया जाएगा विकसित
Trending Videos

- कुंभ मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन में मिलेगी बेहतर सुविधा यात्रियों की सुविधाएं भी होंगी बेहतर
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी
हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बैरागी कैंप में एक अस्थायी बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। अनुमानित 63.02 लाख रुपये की लागत की इस परियोजना को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अस्थायी बस अड्डे का मुख्य उद्देश्य कुंभ मेले के दौरान बसों का सुचारु रूप से संचालन सुनिश्चित करना है। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह बस अड्डा पूरी तरह से अस्थायी प्रकृति का होगा। इसके निर्माण से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

परियोजना को अगले तीन माह के भीतर पूरा करने की योजना है। निर्माण कार्य के लिए 63.02 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। बसों के लिए अस्थायी पहुंच मार्ग बनाए जाएंगे। बस अड्डे की बैरिकेडिंग बल्लियों और टिन शेड का उपयोग करके की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में टेंट लगाए जाएंगे। इन टेंटों में फर्नीचर, बिस्तर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------



अस्थायी बस अड्डे पर होंगी बेहतर व्यवस्थाएं



यात्रियों की सुविधा के लिए बस अड्डे पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही, ध्वनि प्रणाली का भी उचित प्रबंध होगा। दिशा-निर्देशों के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। यह सभी व्यवस्थाएं अस्थायी प्रकृति की होंगी और मेले के समापन के बाद हटा दी जाएंगी। इन सुविधाओं से यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed