सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Delhi youth drowns in Ganga river

Haridwar News: गंगा में डूबबर दिल्ली के युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
Delhi youth drowns in Ganga river
विज्ञापन
-नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि की घटना, परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आया था
Trending Videos

हरिद्वार। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित चित्रकूट घाट पर स्नान के दौरान दिल्ली के एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आया था। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र निवासी रजत वंशी (19) पुत्र अमित वंशी बृहस्पतिवार सुबह अपने पिता, भाई और चाचा के साथ हरिद्वार पहुंचा था। सुबह करीब नौ बजे परिवार के साथ चित्रकूट घाट और अग्रसेन घाट क्षेत्र में गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और तेज बहाव में बहने लगा। परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट ड्यूटी पर तैनात 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ जवानों ने सर्च अभियान शुरू किया। जल पुलिस और चेतक पुलिसकर्मियों ने भी राहत व बचाव कार्य में सहयोग किया। करीब 11:35 बजे युवक को गंगा से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था। एनडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed