सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The list of eligible families under the PM Awas Yojana will be released in June

Haridwar News: पीएम आवास योजना के पात्र परिवारों की सूची जून में होगी जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 28 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
The list of eligible families under the PM Awas Yojana will be released in June
विज्ञापन
- भौतिक सत्यापन के बाद ग्राम सभा की खुली बैठक में लगेगी पात्रता सूची पर मुहर
Trending Videos

- जिले से 29 हजार परिवारों ने आवेदन कर मांगे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना से घर
बसंत कुमार

हरिद्वार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवासहीन परिवारों के लिए किए गए सर्वे के बाद पात्र परिवारों की सूची जून में जारी की जाएगी। भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद सूची को अंतिम रूप देने के लिए ग्राम सभा की खुली बैठक में पेश किया जाएगा। ग्राम सभा से पारित होने के बाद सूची जिला कमेटी को भेजी जाएगी, जहां से पात्र परिवारों के लिए सरकारी आवास की धनराशि मंजूर की जाएगी। सरकार की ओर से योजना के तहत जिले में सर्वे कराया गया था जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई थी। साथ ही आवासहीन परिवारों को ऑनलाइन आवेदन का भी अवसर दिया गया था। पिछले वर्ष 18 जून तक जिले में 29,719 परिवारों ने आवेदन किए थे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। फिलहाल पोर्टल पर तकनीकी कार्य चल रहा है जिसे जून के दूसरे सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पात्र और अपात्र परिवारों की सूची जारी की जाएगी। पात्र परिवारों के नाम ग्राम सभा की खुली बैठक में पढ़े जाएंगे और सूचियां ग्राम पंचायत भवनों पर भी चस्पा की जाएंगी। ग्राम सभा से स्वीकृति मिलने के बाद सूची जिला कमेटी को भेजी जाएगी जहां से भारत सरकार को आवास के लिए धन आवंटन हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा।
----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में नाम कटने पर कमेटी से करें आपत्ति
- यदि ग्राम सभा स्तर पर किसी परिवार का नाम काट दिया जाता है तो उस पर जिला कमेटी में आपत्ति की जा सकती है। आपत्ति मिलने पर कमेटी की ओर से जांच कराई जाएगी। ग्राम सभा की ओर से गलत तथ्य पर नाम हटाए जाने पर परिवार का नाम पात्रता सूची में जोड़ दिया जाएगा लेकिन आपत्ति जताने वाले को पूर्ण प्रमाण देने होंगे।
विज्ञापन

---------------------


पात्र परिवारों की सूची जल्द जारी होने वाली है जिसे ग्राम सभा को भेजा जाएगा। इससे ग्राम सभा की खुली बैठक में सूची में शामिल नामों की जानकारी ग्रामीणों को मिल सकेगी व पात्र लोगों के नामों पर अपना मत देकर मुहर लगाएंगे। ग्राम सभा से पात्र परिवारों के नाम आने पर योजना से पक्के मकान बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
डाॅ. ललित नारायण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed