फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Heavy hailstorm in haridwar sparks panic hailstones Shatter car windows people run for safet

हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग

Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिडकुल (हरिद्वार) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

हरिद्वार में तेज ओलावृष्टि के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है। खुद को बचाने के लिए लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना पड़ा।

विज्ञापन
Heavy hailstorm in haridwar sparks panic hailstones Shatter car windows people run for safet
कई गाड़ियों के शीशे टूटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।

विज्ञापन

अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। बड़े-बड़े ओले गिरते देख लोग खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सड़क पर मौजूद लोग ओलों से बचने के लिए इधर-उधर जाते नजर आए। कुछ ही देर में इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...हेमकुंड साहिब: सीजन की तीसरी बर्फबारी, मौसम बदलने से रात में बदली पहाड़ों की तस्वीर, कल बंद होंगे कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि की तेज मार से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। सड़क पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित जगहों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed