{"_id":"6ad0d70c0e1ec0726007c11e","slug":"held-a-protest-against-the-bjp-government-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-155434-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो
अंकिता के माता-पिता की हिरासत में लेने पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश
प्रदेश अंकिता भंडारी के परिवार को नहीं छोड़ेगा अकेला : कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दुष्यंत गौतम की राज्यपाल की नियुक्ति रद करने और निष्पक्ष, समयबद्ध जांच की मांग के लिए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने और दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अपनी बेटी खो चुके माता-पिता को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़े और सरकार उनकी पीड़ा सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करे तो यह सत्ता की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उत्तराखंड अपनी बेटी को नहीं भूला है। प्रदेश उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर युवा नेता वरुण बालियान, महेश प्रताप राणा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, राजीव भार्गव, अजय गिरी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, रचना शर्मा, हिमांशु राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद