फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of threatening female officers

Haridwar News: महिला अधिकारियों को धमकाने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Oct 2026 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Accusation of threatening female officers
आवास योजना जांच रिपोर्ट बदलने के लिए तस्वीरें खींचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनौरी। ग्राम पंचायत धनौरी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की विभागीय जांच को प्रभावित करने के लिए महिला अधिकारियों पर दबाव बनाने और उन्हें धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच के दौरान महिला अधिकारियों की बिना अनुमति तस्वीरें खींची गई। बाद में इन तस्वीरों को दिखाकर मनमाफिक जांच रिपोर्ट तैयार करने का दबाव बनाया गया। मामले में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल ने पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन सिंह, जैनिश सैनी, दीपक सैनी और दो अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, सक्षम अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी काजल और सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा 24 अगस्त को धनौरी में पीएमएवाई-जी की स्थलीय जांच करने पहुंची थीं।
विज्ञापन

जांच में शामिल होने के लिए अर्जुन सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुए। आरोप है कि इस दौरान और इसके बाद महिला अधिकारियों का पीछा किया गया और उनकी जानकारी के बिना तस्वीरें खींची गई। काजल का आरोप है कि सरकारी कार्य से धनौरी आने पर भी उन्हें डराने और काम में बाधा डालने का प्रयास किया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 28 सितंबर को जैनिश सैनी, दीपक सैनी और दो अन्य लोग खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मोबाइल में महिला अधिकारियों की तस्वीरें दिखाकर जांच रिपोर्ट अपनी मर्जी के मुताबिक तैयार करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

महिला अधिकारी ने अपनी और सहकर्मी की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्जुन सिंह, जैनिश सैनी, दीपक सैनी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed