फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth arrested on charges of raping a teenage girl

Haridwar News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested on charges of raping a teenage girl
कासगंज, यूपी के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि आकेश उर्फ आदेश निवासी ग्राम पीतम नगर हडोरा कासगंज यूपी हाल जमालपुर कलां कनखल 13 अक्तूबर की रात उनके घर में घुस आया। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। केवल उनकी नाबालिग बेटी थी। आरोप लगाया कि घर में जबरन घुसने के बाद किशोरी को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के बाद युवक मौके से भाग निकला। परिजनों के घर पहुंचने पर डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी आकेश उर्फ आदेश को बुधवार की देर रात धीरवाली मेले के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed