फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Kanwar Yatra pilgrim who was swept away in the strong current of Ganga was rescued.

Haridwar News: गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ यात्री को बचाया

Tue, 04 Aug 2026 04:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra pilgrim who was swept away in the strong current of Ganga was rescued.
हरिद्वार। हरकी पैड़ी स्थित शिवघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से बहे कांवड़ यात्री को 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल के जवानों ने बचा लिया। मंगलवार को संत नगर, बुराड़ी, थाना संत नगर, दिल्ली निवासी कांवड़ यात्री राजेंद्र कुमार हरकी पैड़ी स्थित शिवघाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में पहुंच गया। देखते ही देखते वह पानी में डूबने लगा। डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


शिवघाट पर कांवड़ मेला ड्यूटी में तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल के जवानों ने मोर्चा संभाला। रेस्क्यू अभियान शुरू किया और गंगा के तेज बहाव के बीच पहुंचकर राजेंद्र कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed