फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Make yoga an integral part of your daily routine

Haridwar News: योग को दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं

Thu, 30 Jul 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Make yoga an integral part of your daily routine
हरिद्वार। भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की पुण्यतिथि पर स्मृति दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। साधकों ने योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर फेस-3 में हुए कार्यक्रम में जिला प्रधान सुरेश भट्ट ने कहा कि उन्होंने योग को जन-जन तक पहुंचाने का जो महान कार्य किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इस दौरान शैलेश श्रीवास्तव ने मधुर भजन प्रस्तुत किया। प्रभा शर्मा, सरिता शर्मा और हेम वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर प्रांतीय प्रधान जयप्रकाश सिंगले, प्रवीण कपिल, अनिता वर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ओपी शर्मा, प्रवेश चौहान, सतीश अग्रवाल, रेखा सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed