{"_id":"69ce56649179ae025208259d","slug":"man-snatched-womans-earrings-due-to-financial-crisis-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146893-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आर्थिक तंगी की वजह से महिला से छीने थे कुंडल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आर्थिक तंगी की वजह से महिला से छीने थे कुंडल, गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में फैक्टरी से ड्यूटी कर लौट रही महिला से कुंडल लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नसीम मलिक निवासी गोविंदपुर दादूपुर रानीपुर के कब्जे से कुंडल और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि दो शादी के बाद आर्थिक तंगी से उसने घटना को अंजाम दिया था।
बृहस्पतिवार को मायापुर स्थित कार्यालय में एसपी सिटी अभय सिंह ने पत्रकारों बताया कि 27 मार्च को रोशनाबाद निवासी पूनम देवी ने तहरीर देकर बताया था कि वह ओमनी बजाज कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान सरकारी स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उनके कान के कुंडल झपट लिए और फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से बाइक आरोपी को चिह्नित किया गया। एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
एसओ नितेश शर्मा टीम के साथ बुधवार को चेकिंग कर रहे थे। तभी एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नसीम मलिक निवासी गोविंदपुर दादूपुर बताया। पूछताछ में उसने कुंडल लूटने की बात कबूली। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल बाइक व लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए गए। आरोपी ने बताया कि उसने दो शादियां कर रखी हैं। इस वजह से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos