सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Minor girl reported missing

Haridwar News: नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Minor girl reported missing
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed