पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mother accuses son of misappropriating case registered

Haridwar News: मां ने अपने बेटे पर 18 लाख रूपये की हड़पने का आरोप लगाया, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Jun 2026 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mother accuses son of misappropriating case registered
एक विधवा महिला ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 18 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटे ने उनकी अनुमति के बिना पहले अपना मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते से लिंक कराया, फिर कस्टमर केयर के जरिए ब्लॉक कराए गए खाते को दोबारा सक्रिय करवाकर चार ट्रांजेक्शन के माध्यम से पूरी रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बहादराबाद निवासी कंचन देवी गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विधवा हैं और उनके बेटे अंकित गुप्ता ने बिना उनकी जानकारी और सहमति के अपना मोबाइल नंबर मेरे बैंक खाते से लिंक करा लिया। बीती पांच मई को सुरक्षा कारणों से कस्टमर केयर के माध्यम से अपने खाते के सभी ट्रांजेक्शन चैनल ब्लॉक करवा दिए थे, लेकिन अगले ही दोपहर को बेटे ने कस्टमर केयर से संपर्क कर बिना खाताधारक के सत्यापन के खाते को अनफ्रीज करा लिया। नौ मई के बीच चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 18 लाख रुपये अपने निजी कोटक महिंद्रा बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed