सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Municipal bulldozers roar in Brahmapuri, councilor protests

Haridwar News: ब्रह्मपुरी में गरजा निगम का बुल्डोजर, पार्षद ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 08 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
Municipal bulldozers roar in Brahmapuri, councilor protests
विज्ञापन
- नगर निगम के अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण अभियान, चार खोखे और 10 ठेलियां भी हटाई
Trending Videos

हरिद्वार। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाने पर पार्षद सोहित सेठी ने जमकर हंगामा किया लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई को जारी रखा।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम की टीम की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सुबह सिंह द्वार से शंकर आश्रम तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 11 ठेलियों सहित सामान जब्त किया गया। इसके बाद नगर निगम की ओर से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कांग्रेस के पार्षद सोहित सेठी सहित स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख निगम के अधिकारियों की ओर से भारी पुलिस मौके पर बुलाया गया। उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने समझाने कि कोशिश करते हुए कहा कि नियम सबके लिए एक हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग मनसा देवी भी जाते हैं। इस मार्ग से हर तरह का अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान 20 से अधिक अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। यह अतिक्रमण नालियों के ऊपर और सार्वजनिक स्थान सहित सड़क पर किए गए थे। वहीं, चार खोखे और 10 ठेलियों को भी नष्ट किया गया, जो सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए थे। इसके अलावा महिला अस्पताल के आसपास का अतिक्रमण भी खाली करवाया गया। टीम में मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, धीरेंद्र सेमवाल, आदित्य तेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed