सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ninth-grade student drowns and goes missing while bathing in the Gangnahar canal.

Haridwar News: गंगनहर में नहाते समय नौवीं का छात्र डूबकर लापता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Ninth-grade student drowns and goes missing while bathing in the Gangnahar canal.
विज्ञापन
हरिद्वार। गंगनहर में नहाते समय एक नौवीं कक्षा का छात्र तेज बहाव में आकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस के अनुसार, ललतारौ पुल क्षेत्र निवासी विजय कुमार प्रजापति का 15 वर्षीय बेटा विष्णु कुमार मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ अमरापुर घाट पर नहाने गया था। बताया गया कि नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही मायापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जल पुलिस के गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कराई गई। गोताखोरों ने घंटों गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, मगर किशोर का कोई पता नहीं चल पाया। बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए और दिनभर बेटे की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed