सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child-lifting gang busted six accused including two women arrested Uttarakhand Crime News

Haridwar: बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार, निसंतान दंपतियों को थे बेचते

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Wed, 10 Jun 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बच्चों चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह निसंतान दंपतियों को बच्चा बेचते थे।

Child-lifting gang busted six accused including two women arrested Uttarakhand Crime News
बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस और सीआईयू की टीम ने 72 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह बच्चों की चोरी कर उन्हें दो से पांच लाख रुपये में निसंतान दंपतियों को बेचता था।



कार्रवाई के दौरान दिल्ली रेलवे स्टेशन से चोरी किए गए एक अन्य डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी बरामद किया गया है। बुधवार की सुबह मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गिरोह का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि छह जून को बैरागी कैंप स्थित झुग्गी बस्ती निवासी विनोद सोलंकी ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री राधिका के अपहरण की सूचना कनखल कोतवाली में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्वयं पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे और टीमों से हर घंटे प्रगति रिपोर्ट ले रहे थे। जांच में सामने आया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती की आशंका कम थी। ऐसे में पुलिस ने बच्चा चोरी गिरोह और मानव तस्करी के एंगल पर जांच शुरू की। सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, डंप डाटा का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

 

दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का भी किया था अपहरण

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दबिशें दी गईं। पुलिस की कार्रवाई से घबराए गिरोह के कुछ सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर हरिद्वार पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके बाद आरोपी मो. आकिल और उसकी पत्नी नसीमा निवासी पायती कला, मियां सातूकी मजार के पास, थाना डिडौली, जिला अमरोहा हाल एमडीए कॉलोनी, एमयू यूनिवर्सिटी के पास, मुरादाबाद, जुल्फेकार निवासी ग्राम दरियापुर, थाना अमरोहा देहात, जिला अमरोहा, धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम सिकंदरपुर, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर हाल केशव नगर, शुगर मिल के सामने, लक्सर, प्रीति शर्मा निवासी ग्राम भोजापुर, तहसील माधौगढ़, थाना कुठौंद, जिला जालौन हाल निवासी सिकंदरपुर, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर, शिवा सिंह उर्फ गौरव निवासी मोहल्ला पचरुखी गढ़, थाना सिवान सिटी, जिला सिवान बिहार हाल झुग्गी-झोपड़ी, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का भी अपहरण किया था। आरोपी उस बच्चे का डेढ़ लाख रुपये में सौदा कर उसे उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बेच चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ वर्षीय कार्तिक को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा ACR का हिस्सा, सार्वजनिक करना संभव नहीं, सुरक्षा को खतरा

सबके पास थी अलग अलग जिम्मेदारी
एसएसपी ने बताया कि गिरोह में जिम्मेदारियां बंटी हुई थीं। कुछ सदस्य बच्चों की रेकी और चोरी करते थे, जबकि अन्य उन्हें दूसरे राज्यों में ले जाकर खरीदार तलाशते थे। गिरोह के सदस्य बच्चों को अपना या अनाथ बताकर निसंतान दंपतियों को बेच देते थे। पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद आकिल और प्रीति शर्मा बच्चों की कीमत तय करने और सौदा कराने का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed