सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic accident in Mussoorie Jharipani Car plunges into a gorge after brake failure four passengers killed

Mussoorie: झड़ीपानी के पास दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Renu Saklani Updated Wed, 10 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई।

Tragic accident in Mussoorie Jharipani Car plunges into a gorge after brake failure four passengers killed
मसूरी में खाई में गिरा वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं।



सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा 108 एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल 
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार सवारों ने दुर्घटना से पहले पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। बातचीत में उन्होंने स्वयं को उत्तरकाशी का बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगा और नियंत्रण खोते हुए खाली प्लॉट से होकर गहरी खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Trending Videos

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा ACR का हिस्सा, सार्वजनिक करना संभव नहीं, सुरक्षा को खतरा

कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46) सवार थे। चारों का शव खाई से निकाला गया। दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा।  मौके पर थाना मसूरी पुलिस बल, क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed