सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two brothers clashed over picking mangoes in an orchard both injured referred vikasnagar Dehradun news

Vikasnagar: बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में हुआ विवाद, मारपीट में दोनों बुरी तरह घायल, हायर सेंटर रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 10 Jun 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। बीएसएफ कर्मी ने बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया। वहीं बड़े भाई ने गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया।

Two brothers clashed over picking mangoes in an orchard both injured referred vikasnagar Dehradun news
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच बगीचे में आम तोड़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए।



हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह वह बगीचे में आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चंदन सिंह वहां पहुंच गए। बगीचे के स्वामित्व पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन
Trending Videos


पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद
सूचना मिलने पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया गंभीर रूप से घायल सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई चंदन सिंह और भाभी पिंगला देवी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा ACR का हिस्सा, सार्वजनिक करना संभव नहीं, सुरक्षा को खतरा

वहीं चंदन सिंह ने भी अपने भाई पर गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। घटना के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Two brothers clashed over picking mangoes in an orchard both injured referred
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed