Vikasnagar: बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में हुआ विवाद, मारपीट में दोनों बुरी तरह घायल, हायर सेंटर रेफर
बगीचे में आम तोड़ने पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। बीएसएफ कर्मी ने बड़े भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया। वहीं बड़े भाई ने गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच बगीचे में आम तोड़ने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए।
हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मामला पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़े विवाद संबंधी बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मटोगी निवासी सुखपाल सिंह तोमर बीएसएफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं।
वह छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह वह बगीचे में आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई चंदन सिंह वहां पहुंच गए। बगीचे के स्वामित्व पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद
सूचना मिलने पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया गंभीर रूप से घायल सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई चंदन सिंह और भाभी पिंगला देवी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा ACR का हिस्सा, सार्वजनिक करना संभव नहीं, सुरक्षा को खतरा
वहीं चंदन सिंह ने भी अपने भाई पर गला दबाने के प्रयास का आरोप लगाया। घटना के बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।