नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव: 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का यूकेडी ने किया विरोध
नरेंद्रनगर निकाय में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिका के सात वार्ड सदस्यों के लिए 56.62 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर क्षेत्र में सात वार्ड के लिए 15 लाेगों ने नामांकन कराया था। जबकि अध्यक्ष पद पर दो में से एक नामांकन निरस्त होने के बाद राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। वार्ड सदस्यों के लिए नौ जून को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान किया गया।
नगर क्षेत्र में कुल 3596 मतदाता हैं। उनमें 2036 मतदाताओं ने मतदान किया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सचिन कुमार ने बताया कि नरेंद्रनगर निकाय में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 11 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Pauri: वाड़ी गांव में घास लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, घसीटते हुए खंडहर में ले गया, शूटर ने किया ढेर
पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का यूकेडी ने किया विरोध
यह चुनाव खूब चर्चाओं में आ गया। राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए वार्ड नंबर एक के बूथ पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल को विरोध का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री जब महाविद्यालय बूथ पर पहुंचे तो वहां मौजूद यूकेडी की केंद्रीय महासचिव प्रमिला रावत ने उनका विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बतौर कैबिनेट मंत्री वह बूथ पर नहीं जा सकते हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यूकेडी की केंद्रीय महासचिव के विरोध करने पर कैबिनेट मंत्री ने काफी नाराजगी और वहां से वापस चले गए। महाविद्यालय में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर वार्ड के लोगों ने भी सवाल उठाए हैं। लाेगों ने कहा कि वार्ड नंबर एक कुम्हार खेड़ा का पोलिंग बूथ पांच किमी दूर महाविद्यालय में बनाया गया। जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करते हुए मतदान करने पहुंचे। जबकि कई लोग मतदान करने से वंचित रह गए। मतदान करने गए कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने के कारण उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा। कुम्हारखेड़ा निवासी राखी ने बताया कि वह कई वर्षो से मतदान करती आ रही है। लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं होने से उन्हें मतदान किए बगैर वापस लौटना पड़ा।