सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath: Scam involving 'VIP darshan' busted; fake IRCTC agents arrested for defrauding pilgrims

Kedarnath: वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का भंडाफोड़; दर्शनार्थियों को ठगने वाले फर्जी IRCTC एजेंट गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 09 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को सूचना मिली कि चिराग नाम का एक व्यक्ति वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। अब आरोपी पुलिस की पकड़ में आया है।

Kedarnath: Scam involving 'VIP darshan' busted; fake IRCTC agents arrested for defrauding pilgrims
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देकर अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी ट्रैवल एजेंट को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को आईआरसीटीसी का एजेंट बताकर यात्रियों से पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि मामले में एक स्थानीय होटल संचालक की संलिप्तता भी सामने आई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, आठ जून को यात्रा निरीक्षक मुकेश चौहान ने चौकी प्रभारी केदारनाथ उपनिरीक्षक कुलदीप पंत को सूचना दी कि चिराग नाम का एक व्यक्ति वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति मारवाड़ हाउस में ठहरा हुआ है। पुलिस जब उसकी तलाश में निकली तो आरोपी भैरवनाथ मंदिर मार्ग की ओर नीचे जाता दिखाई दिया। फोटो से पहचान की पुष्टि होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम चिराग निवासी ग्राम बतल, पोस्ट भामला, थाना बल्दवाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) बताया।
विज्ञापन


दिल्ली के सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने पेश की मिसाल: सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति, धार्मिक कार्यों में लगेगी

पूछताछ में चिराग ने स्वीकार किया कि वह एक ट्रैवल एजेंट है और 19 श्रद्धालुओं के समूह के साथ केदारनाथ आया था। उसने स्वयं को आईआरसीटीसी एजेंट बताकर यात्रियों को वीआईपी दर्शन कराने का लालच दिया। इस पर 10 श्रद्धालु तैयार हो गए और प्रत्येक से 3-3 हजार रुपये लेकर कुल 30 हजार रुपये वसूले गए। हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक वीआईपी व्यवस्था नहीं थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह काम मारवाड़ हाउस के मालिक अंकित शुक्ला के साथ मिलकर करता था। उसके अनुसार वसूले गए 30 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये अंकित शुक्ला को दे दिए गए थे, जबकि पांच हजार रुपये उसने अपने पास रखे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से पांच हजार रुपये मिले। बरामद नकदी को सील कर कब्जे में लिया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने बताया कि यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा के सुगम संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं साथ ही ठगी जैसी घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। इसी के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed