{"_id":"6a5a7eeb147b77cef2020fee","slug":"officials-blamed-the-passengers-for-their-own-security-failure-haridwar-news-c-5-1-drn1027-1020823-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अफसरों ने अपनी सुरक्षा नाकामी का यात्रियों पर फोड़ा ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अफसरों ने अपनी सुरक्षा नाकामी का यात्रियों पर फोड़ा ठीकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर गुजरात के प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग की यात्रा के लिए निशुल्क गई ट्रेन के दल से कुछ यात्री द्वारका चले गए थे। इस मामले में अफसरों ने अपनी सुरक्षा नाकामी का ठीकरा यात्रियों पर ही फोड़ दिया। द्वारका जाने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों की ओर से संबंधित जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजे गए हैं। इससे यात्रियों में रोष है।
सोमवार को हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा काे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया था। ट्रेन 15 जुलाई को सोमनाथ क्षेत्र में पहुंच गई थी। यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की ओर से भेजे गए पुलिस और नोडल अधिकारियों की थी। लेकिन गुजरात पहुंचने पर अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा करना भूल गए। जिससे 15 यात्री द्वारका की यात्रा पर निकल गए। बाद में इन यात्रियों के लापता होने पर अधिकारियों के होश उड़ गए थे। जांच पड़ताल करने पर सामने आया था कि यात्री द्वारका चले गए हैं। इनमें जनपद पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार आदि के यात्री थे।
अब जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल की ओर से यात्रियों के ग्रुप में मैसेज भेजा गया कि उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में गाइडलाइन के विपरीत, बिना सक्षम स्तर से कोई अनुमति प्राप्त किए, अन्यत्र स्थलों के भ्रमण पर गए यात्रियों की ओर से अनुशासनहीनता की गई। जिससे खराब हुई छवि संबंधी प्रकरण से अवगत कराते हुए जनपदों के जिलाधिकारी को संबंधितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र भेजे गए हैं। जिलाधिकारियों से रिपोर्ट के अनुसार दंडात्मक, ब्लैक लिस्टेड व भुगतान संबंधी कार्रवाई करने की अपेक्षा की गई है। इस आदेश से यात्रा पर गए यात्रियों में आक्राेश पनप रहा है।