सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   One accused arrested with injections used for drug abuse

Haridwar News: नशे में उपयोग होने वाले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested with injections used for drug abuse
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गौरव कुमार निवासी शेखपुरा कुम्हारगढ़ा थाना कनखल के कब्जे से 23 इंजेक्शन बरामद किए गए। इनकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि बहादराबाद नहर पटरी मार्ग की तरफ से स्कूटी पर नशीले इंजेक्शन लाए जा रहे हैं। पुलिस ने स्कूटी पर सवार युवक को रोकना चाहा तो वह मुड़कर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी की डिग्गी से मिली पेटी से 23 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने गौरव कुमार निवासी कनखल ने पूछताछ में बताया कि वह इंजेक्शन बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed