{"_id":"6a3bc29d564776540701bc91","slug":"one-arrested-for-illegal-animal-slaughter-80-kg-of-meat-recovered-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150566-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अवैध पशु कटान करने पर एक गिरफ्तार, 80 किलो मांस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अवैध पशु कटान करने पर एक गिरफ्तार, 80 किलो मांस बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर अवैध पशु कटान करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से करीब 80 किलो मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि कस्साबान मोहल्ले में चौधरी वाली गली स्थित एक घेर में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। मौके से आरिफ निवासी चौधरी वाली गली, मोहल्ला कस्साबान, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 80 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए गए। मामले की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया गया। पशु चिकित्सक डॉ. रेनुका ने निरीक्षण के बाद बरामद मांस को प्रथम दृष्टया भैंसवंशीय पशु का बताया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आवश्यक नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया। शेष मांस और अवशेषों को पशु चिकित्सक की निगरानी में आबादी से दूर गड्ढा खोदकर नष्ट करा दिया गया।