सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Parijat Literary Forum organized a poetry symposium

Haridwar News: पारिजात साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 13 Apr 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Parijat Literary Forum organized a poetry symposium
विज्ञापन
हरिद्वार। पारिजात साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवि साधुराम पल्ल्व ने ये खुशियों की घड़ियां मुबारक तुम्हें, ये फूलों की लड़ियां मुबारक तुम्हें रचना सुनाकर संस्था के अध्यक्ष को शुभाकामनाएं दीं। अरुण कुमार पाठक ने कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती, रोज मिलते हैं, मगर बात नहीं होती, इमरान बदायूंनी ने कौन था तेरे बाद कि जिसने कोशिश की समझने की। कवि बृजेन्द्र हर्ष ने कितने सपने होते अपने कितने प्रहार निसार रहे हैं, नयन वही अर्पण है जो बस अपनी और निहार रहे हैं। सुनाकर वाहवाही लूटी। कवियित्री वृंदा वाणी ने मानव को जो राह दिखाए, गीता वह दिव्य विधान है, डाॅ. सुशील कुमार त्यागी अमित ने मानव जन्म मिला हमको ये ईश्वर का उपकार है, डॉ. अशोक गिरी ने बेवजह किसी को ना सताया जाए, दबे हुए को और ना दबाया जाए। कुंवर पाल सिंह धवल ने है ताक़त आग कि मुझसे मेरे बिन जल नहीं सकती पंक्तियों को सुनाकर तालियों बटोरी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed