सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Players showcased their skills in the Chief Minister's Championship Trophy.

Haridwar News: मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Players showcased their skills in the Chief Minister's Championship Trophy.
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​​​थि 
विज्ञापन
हरिद्वार। खेल महाकुंभ 2025–26 के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जनपदों से आए अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स और फुटबाल में हिस्सा लिया।
Trending Videos

उद्घाटन जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। सेंट थोमस पब्लिक स्कूल, नवोदय नगर के प्रबंधक तनिष्क एवं प्रधानाचार्य बीता गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अंडर-19 बालिका लंबी कूद में पौड़ी गढ़वाल की प्रीति प्रथम, हरिद्वार की पूजा द्वितीय और टिहरी गढ़वाल की अंजलि तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक लंबी कूद में हरिद्वार के प्रणव चौधरी प्रथम, ऊधमसिंह नगर के मोहम्मद समीर द्वितीय और हरिद्वार के कार्तिक तृतीय रहे। अंडर-19 बालक 100 मीटर दौड़ में देहरादून के पंकज ने प्रथम, पौड़ी गढ़वाल के अभय गढ़वाल ने द्वितीय और पिथौरागढ़ के कृष्णा कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका 100 मीटर दौड़ में देहरादून की दीपश्री तोमर प्रथम, हरिद्वार की हिमानी द्वितीय और ऊधमसिंह नगर की आकृति पांडेय तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक 800 मीटर दौड़ में देहरादून के सुमन प्रथम, ऊधमसिंह नगर के धीरज सिंह बिष्ट द्वितीय और हरिद्वार के हिमांशु कुमार तृतीय रहे, जबकि अंडर-19 बालिका 800 मीटर दौड़ में पिथौरागढ़ की कोमल बिष्ट प्रथम, हरिद्वार की मनीषा द्वितीय और चमोली की आस्था तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-19 बालिका 400 मीटर दौड़ में देहरादून की सृष्टि ठाकुर ने प्रथम, हरिद्वार की पिंकी ने द्वितीय और टिहरी गढ़वाल की निकिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा पौड़ी, अनिल कुमार रुड़की, सोनू कुमार बहादराबाद, विक्रांत चौधरी भगवानपुर, संदीप खंकरियाल नारसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed