सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Police have gathered evidence regarding the misappropriation of land worth crores and Fixed Deposits worth lakhs.

Haridwar News: करोड़ों की जमीन, लाखों की एफडी हड़पने में पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Police have gathered evidence regarding the misappropriation of land worth crores and Fixed Deposits worth lakhs.
विज्ञापन
हरिद्वार। लाखों रुपये की एफडी हड़पने और करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के आरोपों में घिरे बिल्डर पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अब साक्ष्य मजबूत करने शुरू कर दिए हैं। शहर कोतवाली और ज्वालापुर पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित दस्तावेज जुटाकर जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।


पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर ज्वालापुर निवासी रिचपाल कौर विर्क ने बिल्डर रवि चौहान निवासी सीतापुर, हाल निवासी विष्णु गार्डन कनखल और उसके पुत्र ऋषभ चौहान के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके पति सुरेंद्र पाल सिंह विर्क के निधन के बाद साझेदार रवि चौहान ने कथित कूटरचना कर एचआरडीए में जमा 13 लाख रुपये से अधिक की एफडी रिलीज कराकर हड़प ली। इस मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि दो दिन पहले ज्वालापुर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रानीपुर झाल के पास ड्रीम सिटी नाम से विकसित की गई कॉलोनी में उसके पति की करोड़ों रुपये कीमत की जमीन थी। पति की मृत्यु के बाद मानसिक स्थिति ठीक न होने का फायदा उठाकर करीब नौ करोड़ की जमीन हड़प ली। अब पुलिस बैंक रिकॉर्ड, जमीन संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेख जुटा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस तरह की अन्य शिकायतें भी तो सामने नहीं आई हैं। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed