{"_id":"6a3bc334639989f3380b65e1","slug":"police-returned-104-lost-mobile-phones-to-people-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-150565-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुलिस ने लोगों के खोए हुए 104 मोबाइल फोन लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुलिस ने लोगों के खोए हुए 104 मोबाइल फोन लौटाए
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- पुलिस ने सीआईआर पोर्टल की मदद से कई राज्यों से खोज निकाले फोन
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत सीईआईआर पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से 104 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। नगर प्रभारी कोतवाली कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बुधवार को मायापुर चौकी में सीओ यातायात बिपेंद्र कुमार ने लोगों को उनके मोबाइल फोन सौंपे। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से रिकवर किए गए हैं। 67 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए, जबकि 37 मोबाइल स्वामी दूर-दराज राज्यों के निवासी होने के कारण हरिद्वार नहीं पहुंच सके। ऐसे लोगों के मोबाइल फोन पुलिस कोरियर से भेजेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल संबंधित थाने या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज