फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Prisoners were made aware of the law and their rights.

Haridwar News: कैदियों को कानून और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Thu, 13 Aug 2026 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Prisoners were made aware of the law and their rights.
हरिद्वार। युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में जेल की एकलव्य बैरक में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। साथ ही पॉक्सो एक्ट और उनके कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने युवाओं को कानून का पालन करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed