फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Scooty of a youth who went to Ranipur turn to buy medicine was stolen

Haridwar News: रानीपुर मोड़ पर दवा लेने गए युवक की स्कूटी चोरी

Thu, 13 Aug 2026 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Scooty of a youth who went to Ranipur turn to buy medicine was stolen
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने पहुंचे युवक की स्कूटी चोरी कर ली गई। राज विहार कॉलोनी कनखल निवासी मनोज कुमार मिश्रा ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत मनोज कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दवा लेने गए थे। उन्होंने स्कूटी दुकान के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटे तो स्कूटी गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज की जानकारी लेने नगर कंट्रोल रूम पहुंचे तो अधिकांश कैमरे बंद मिले। केवल जटवाड़ा पुल के पास का कैमरा चालू था। सीओ संजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed