पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Public anger erupts over power supply; protest held against the department

Haridwar News: विद्युत आपूर्ति पर फूटा लोगों का गुस्सा, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupts over power supply; protest held against the department
ज्वालापुर के वार्ड नंबर 42 की वाल्मीकि, रविदास और सोनिया बस्ती में जर्जर बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार देर रात सैकड़ों लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि मुख्य बिजली लाइनें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और तारों में बार-बार आग लगने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जेई के तत्काल तबादले और नई विद्युत लाइन बिछाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

पार्षद प्रतिनिधि मयंक सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड झेलने में पूरी तरह असमर्थ हो चुका है। विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय मुख्य लाइन में कई-कई जोड़ लगाकर काम चला रहा है। लोड बढ़ते ही तार जलने लगते हैं और ट्रांसफार्मर ट्रिप हो जाता है। घनी आबादी के बीच झूल रहे जर्जर तार छोटे बच्चों और राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले 17 घंटे और फिर नौ घंटे तक बिजली गुल रहने से तीनों बस्तियों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। घरों की मोटरें नहीं चल सकीं और लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इसी के विरोध में देर रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जेई ज्वालापुर मौके पर नहीं पहुंचे और आने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed