{"_id":"6a0f0b2f7bcc3cf7820e3469","slug":"railway-team-sent-to-remove-encroachments-returns-after-uproar-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-149092-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे की टीम हंगामे के बाद लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची रेलवे की टीम हंगामे के बाद लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची रेलवे प्रशासन की टीम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच कांग्रेसियों और रेलवे कर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। हंगामे के चलते टीम 10 दिन का समय देते हुए वापस लौट गई। अब समयावधि पूरी होने के बाद टीम दोबारा कार्रवाई करने के लिए पहुंचेगी।
बृहस्पतिवार की दोपहर रेलवे प्रशासन की टीम आरपीएफ-जीआरपी की टीम के साथ टिबडी चौक, विवेक विहार कॉलोनी के आसपास बनी झोपड़ियां आदि हटाने के लिए पहुंची। ये देखते ही स्थानीय लोग विरोध में उतर गए। जानकारी मिलते ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पारितोष त्यागी, विवेक जकारिया, हिमांशु बहुगुणा और पार्षद विवेक भूषण विक्की भी पहुंच गए। मौके पर कांग्रेसियों और कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। उस वक्त कर्मचारी बुलडोजर लेकर वापस गए, लेकिन फिर दोपहर में अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
इस बीच लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। बिना नोटिस और सूचना के उजाड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह 20 सालों से यहां रह रहे हैं। जमीन सिडकुल की है, लेकिन हटा रेलवे रहा है। वहीं, हंगामे के बीच रेलवे की टीम वापस चली गई। साथ ही समय देते हुए 10 दिन बाद फिर से कार्रवाई करने के लिए आने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos