सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raising public issues strongly is Congress's priority: Mahara

जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता : माहरा

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 13 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Raising public issues strongly is Congress's priority: Mahara
विज्ञापन
- यूनियन भवन में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, पार्टी की मजबूती पर दिया जोर
Trending Videos

हरिद्वार। मायापुर स्थित यूनियन भवन में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था की स्थिति और विकास कार्यों में हो रही अनदेखी से आम जनता परेशान है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर लोगों की आवाज बनना होगा।
कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी के बल पर कांग्रेस जनता के बीच मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत समस्याओं पर लोगों में नाराजगी है जिसे कांग्रेस जनआंदोलन के माध्यम से उठाएगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और एससी एसटी कांग्रेस अध्यक्ष तीर्थ पाल रवि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचना होगा ताकि जनहित के मुद्दों को उठाया जा सके। वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि युवा और आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से निराश है। लोग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। पार्षद हिमांशु गुप्ता और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे। जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर अनिल भास्कर, उत्कर्ष वालिया, अंजू मिश्रा, लता जोशी, करतार सिंह खारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा, तुषार कपिल, विक्रम शाह, तरुण व्यास, अरुण राघव, अंजु द्विवेदी, ममता सिंह, दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed