{"_id":"6a6b48aeddfb6fdd2004617c","slug":"sadhu-dies-under-suspicious-circumstances-on-roadside-electrocution-suspected-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-152108-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सड़क किनारे साधु की संदिग्ध हालत में मौत, करंट लगने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सड़क किनारे साधु की संदिग्ध हालत में मौत, करंट लगने की आशंका
Thu, 30 Jul 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर कोतवाली क्षेत्र में भारत माता मंदिर रोड की घटना, जांच शुरू
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में भारत माता मंदिर रोड पर सड़क किनारे एक साधु की बारिश के बीच संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने करंट लगने से मौत की आशंका जताई। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से आसपास जांच कर करंट न इफैलने की बता कही गई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान भूपतवाला के सप्तसरोवर मार्ग पर पुराने आरटीओ चौक भारत माता मंदिर रोड स्थित कृष्ण प्रणामी निजधाम के गेट के सामने एक साधु सड़क पर जलभराव के बीच बेसुध पड़ा दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सड़क पर जलभराव होने और साधु के उसी स्थान पर पड़े मिलने के कारण मौके पर करंट फैलने की आशंका जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में भिजवाया।
मृतक की पहचान रामबाबू उर्फ रामानंद (58) निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह पिछले कई वर्षों से भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम में रहकर साधु जीवन व्यतीत कर रहा था। पुलिस ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। टीम ने आसपास जांच की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता दीपक सैनी ने बताया कि मौके पर कोई तार या विद्युत पोल नहीं मिला। टीम ने मौके पर जाकर जांच की। विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के दौरान भी करंट फैलने की पुष्टि नहीं हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मौत के कारणों की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्थिति स्पष्ट होगी।