फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Several experts attended a training program on breast cancer awareness

Haridwar News: स्तन कैंसर जागरूकता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कई विशेषज्ञ हुए शामिल

Thu, 30 Jul 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Several experts attended a training program on breast cancer awareness
- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

- देश विदेश के वक्ताओं ने कैंसर जैसी घातक बीमारी को लेकर दिए सुझाव
बहादराबाद। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सभागार में बृहस्पतिवार को स्तन कैंसर जागरूकता और जांच पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज के निर्देशन में श्री स्वामी भूमानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने आयोजित किया। इसमें द डियर फाउंडेशन स्विट्जरलैंड ने भी सहयोग दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कैंसर जैसी घातक बीमारी की रोकथाम और उपचार के बारे में चर्चा हुई। कार्यक्रम में द डियर फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड की अध्यक्ष सोंजा डिनर कार्यकारी निदेशक सेविम अर्ज, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई से ज्योति सोमाभाई पटेल और राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून से डॉक्टर अनुपमा आर्या विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल हुईं। वहीं, उद्घाटन सत्र को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज हरिद्वार में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव अग्रसर रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में देश के कोने-कोने में अनेक संस्थाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने नर्सिंग शिक्षण संस्थान का विस्तार कर शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज और उसके बाद विश्वविद्यालय बनाने का आग्रह किया। वहीं स्वामी अच्युतानंद तीर्थ ने सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करने और भारतीय परंपरा, संस्कार व संस्कृति का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में द डियर फाउंडेशन के योगदान को भी सराहा।

----------------
कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष शिविर शुरू
स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने हरिद्वार आने वाले कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों के लिए चिकित्सालय परिसर में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर का उद्घाटन संस्था के सदस्य केसर बाई मुरथल वाली, जगदीश गोयल, कोलकाता और अविनाश पंचकूला सहित अन्य भक्तों ने किया। इसके बाद चिकित्सालय परिसर में पर्यावरण की सुरक्षा और वृद्धि को ध्यान में रखते हुए पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed