सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The accused who made the objectionable video viral was arrested

Haridwar News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
The accused who made the objectionable video viral was arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में फेरीवाले व्यक्ति का नाम पूछकर धार्मिक टिप्पणी कर धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंचल भारद्वाज निवासी आचार्यान मोहल्ला चौपड़ कनखल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें एक विशेष समुदाय के संबंध में अनुचित और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। वीडियो में एक व्यक्ति फेरी करने वाले व्यक्ति से उसका नाम पूछकर उसे दोबारा क्षेत्र में न आने की धमकी देता सुनाई दे रहा था। इसके फेरीवाले व्यक्ति ने भी थाने पहुंचकर शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद रोष की स्थिति पैदा हो गई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर बुधवार रात ही हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी चंचल भारद्वाज का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
----------------------------
फेरीवाले घर पहुंचकर मांगी माफी, हिरासत में लेने का विरोध
इस मामले में बुधवार शाम चंचल भारद्वाज ने ज्वालापुर पहुंचकर फेरीवाले व्यक्ति के सामने खेद जताया। इस बीच कांग्रेसी नेता वरुण बालियान, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, ईदगाह कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इरफान अंसारी सहित शहर के कुछ लोग मौजूद रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसके बाद रात में चंचल भारद्वाज को हिरासत में लेने पर वरुण बालियान कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों का समझौता होने के बावजूद हिरासत में लेने का विरोध किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed