सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   City Magistrate ends delivery boy's hunger strike

Haridwar News: डिलीवरी ब्वाय का सिटी मजिस्ट्रेट ने खत्म कराया अनशन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
City Magistrate ends delivery boy's hunger strike
विज्ञापन
हरिद्वार। विभिन्न मांगों के लिए पिछले तीन दिनों से रानीपुर मोड़ पर अनशन पर बैठे जोमैटो कंपनी के डिलीवरी कार्मिकों का अनशन बृहस्पतिवार को प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी प्रतिनिधियों और डिलीवरी ब्वाय के साथ वार्ता कर समाधान का आश्वासन दिया और जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
Trending Videos

डिलीवरी कार्मिकों का आरोप है कि कंपनी की ओर से निर्धारित समय सीमा में डिलीवरी न होने पर उनके प्वाइंट और वेतन में कटौती कर दी जाती है, जबकि कई बार देरी ट्रैफिक, मौसम या रेस्टोरेंट की लेटलतीफी के कारण होती है। उनका कहना है कि बिना उचित कारण प्वाइंट और भुगतान में कटौती बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति डिलीवरी भुगतान दर में बढ़ोतरी की जाए। इंसेंटिव नीति को पारदर्शी बनाया जाए। मनमानी पेनल्टी प्रणाली पर पुनर्विचार किया जाए। कार्मिकों ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से रानीपुर मोड़ पर शांतिपूर्वक अनशन कर रहे थे और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने कंपनी पदाधिकारियों और अनशनकारियों को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में बुलाकर वार्ता की। बैठक में डिलीवरी कार्मिकों की ओर से सौंपे गए मांगपत्र पर चर्चा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कंपनी प्रतिनिधियों से नियमानुसार मांगों पर विचार कर उचित कार्रवाई करने को कहा। वार्ता के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed