सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uttarakhand Open University's study center will open in SMJN

Haridwar News: एसएमजेएन में खुलेगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Open University's study center will open in SMJN
विज्ञापन
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का अध्ययन केंद्र स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण कर केंद्र खोलने पर सहमति जताई।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को प्रो.एमएम जोशी की अध्यक्षता में पहुंचे निरीक्षण दल ने महाविद्यालय परिसर के पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर सुविधाओं और कक्षाओं का अवलोकन किया। दल ने न केवल भौतिक संसाधनों, बल्कि, प्रशासनिक और शिक्षण कार्यों के लिए उपलब्ध मानव संसाधन की योग्यता की भी जांच की। आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण के बाद समिति ने प्रस्तावित केंद्र को शीघ्र स्वीकृति देने के संकेत दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील बत्रा ने कहा कि हरिद्वार के मध्य में इस केंद्र के खुलने से उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा जो नियमित शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से उन कामकाजी युवाओं और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
निरीक्षण समिति की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी और महाविद्यालय के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण होते ही इसी शैक्षणिक सत्र से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। निरीक्षण दल में प्रो. एचसी पुरोहित, प्रो. अरविंद भट्ट, क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गौतमबीर, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed