{"_id":"699d90829188e9505a03f27d","slug":"the-accused-who-tried-to-break-into-an-atm-and-steal-was-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145381-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवलोक कॉलोनी में एटीएम में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी इससे पहले भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, एटीएम में कैश लोडिंग का कार्य करने वाले कुलदीप जोशी निवासी रावली महदूद सिडकुल ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि रविवार सुबह शिवलोक कॉलोनी के एक दुकानदार ने फोन पर सूचना दी कि डब्ल्यूएलए स्पॉट एटीएम लॉक टूटा हुआ है और रात में किसी ने अंदर घुसने की कोशिश की। मौके पर पहुंचने पर पता चला था कि एटीएम का बाहरी लॉक क्षतिग्रस्त कर चोरी का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद हुआ था। फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित कर धरपकड़ शुरू की गई।
कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर वॉटर वर्क्स शिवलोक स्थित मैदान के पास से आरोपी लविश निवासी शिवलोक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एटीएम का टूटा हुआ लॉक और चोरी में प्रयुक्त पेंचकस, प्लास आदि बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी और अवैध असलाह के मामलों में जेल जा चुका है और कुछ माह पूर्व ही जमानत पर छूटा था। मुकदमों के खर्च और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने एटीएम तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई थी। आरोपी के खिलाफ चोरी, शस्त्र अधिनियम सहित करीब छह मामले दर्ज हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X