सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Municipal Commissioner has imposed a fine of 25,000 on a garbage collection agency

Haridwar News: नगर आयुक्त ने कूड़ा संग्रहण एजेंसी पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 15 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner has imposed a fine of 25,000 on a garbage collection agency
विज्ञापन
- नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठान की जिम्मेदारी एजेंसी केएल मदान पर
Trending Videos

- निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को मिली खामियां तो की गई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर अनुबंधित कूड़ा संग्रहण एजेंसी केएल मदान पर 25,000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर की गई है। इसमें पाया गया कि शहर के कुछ वार्ड में निर्धारित समय पर कूड़ा उठान नहीं किया जा रहा है। गंदगी खाली प्लॉट से लेकर वार्ड की गलियों में फैली रहती है। नगर निगम के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण इसकी शिकायतें भी लगातार नगर निगम प्रशासन को मिल रही थीं। मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आर्थिक दंड के साथ ही एजेंसी को चेतावनी दी गई कि यदि कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया गया तो अनुबंध भी समाप्त किया जाएगा।मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि निगम ने एजेंसियों से अनुबंध शर्तों के आधार पर किया है। इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता शहर की स्वच्छता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर कूड़ा उठान सुनिश्चित करना एजेंसी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed