सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Under suspicious circumstances, a young man hanged himself and committed suicide.

Haridwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances, a young man hanged himself and committed suicide.
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की जांच में युवक के नशे का आदी होने और पारिवारिक कलह होने की बात सामने आई है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सलेमपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नितिन चौहान (32) निवासी सलेमपुर रानीपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में सामने आया कि युवक नशे का आदी था। उसकी पत्नी भी अब उसके साथ नहीं रह रही थी। घर में कलह चल रही थी। माना जा रहा है कि कलह की वजह से ही फंदा लगाकर जान दी है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आत्महत्या के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed