सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The ongoing protest against indecency ended after talks

Haridwar News: अभद्रता के विरोध में चल रहा धरना वार्ता के बाद खत्म

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
The ongoing protest against indecency ended after talks
विज्ञापन
बहादराबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक छात्र नेता के साथ अध्यापकों की ओर से अभद्रता और धक्का-मुक्की के मामले में प्राचार्य की ओर से अभिभावकों और छात्रों के बीच वार्ता के बाद छात्रसंघ ने धरना समाप्त कर दिया।
Trending Videos

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर बहादराबाद में शुक्रवार को एक छात्र के साथ दो अध्यापकों ने अभद्र व्यवहार करने के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया था। छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल्ला ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र नेता लुकमान के समर्थन में छात्रों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि संबंधित अध्यापक लिखित में माफी मांगें और भविष्य में ऐसा व्यवहार न करने का आश्वासन दें। वहीं, छात्र नेता लुकमान ने कहा कि यदि दोनों अध्यापकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और उनसे लिखित आश्वासन नहीं लिया गया, तो छात्रसंघ दोबारा बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रीता सचान ने बताया कि अभिभावकों और छात्रों के साथ पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई। इस दौरान अध्यापकों से माफी की मांग की गई, जिसे अनुचित मानते हुए प्राचार्य ने दोनों अध्यापकों को निर्देश दिया कि वे छात्र-छात्राओं के साथ शालीन व्यवहार रखें। साथ ही, छात्रों को भी चेतावनी दी गई कि यदि वे भविष्य में अनुशासनहीनता करते हैं, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed