{"_id":"69e60b643d93583501007e60","slug":"electricity-remained-off-in-laldhang-area-throughout-the-night-anger-among-villagers-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-147721-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लालढांग क्षेत्र में रातभर गुल रही बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लालढांग क्षेत्र में रातभर गुल रही बिजली, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया। इस वजह से रविवार आधी रात से चमरिया, नयागांव डालूपुरी, कटेबढ़ मोल्हापुरी, मीठीबेरी, रसूलपुर और मंगोलपुरा समेत कई गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बिजली बंद होने से ग्रामीणों ने रोष जताया
रविवार रात करीब 11 बजे लालढांग फीडर के रसूलपुर में फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम की ओर से सोमवार सुबह करीब आठ बजे फॉल्ट ठीक करने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। ग्रामीण सुदन डबराल, दल सिंह, रघुबीर सिंह नेगी, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, पुनीत कुमार और पंकज सैनी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऊर्जा निगम बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट देता है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लालढांग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कभी देर रात तो कभी शाम ढलते ही बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अघोषित बिजली कटौती जल्द बंद नहीं की गई, तो वे ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता निमेश वर्मा ने बताया कि रसूलपुर में ब्रेकडाउन होने के कारण रात में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos