सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fire in sugarcane field, one and a half bigha crop burnt to ashes

Haridwar News: गन्ने के खेत में आग, डेढ़ बीघा फसल जलकर राख

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Fire in sugarcane field, one and a half bigha crop burnt to ashes
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र के शांतरशाह स्थित एलायंस विला के पास अज्ञात लोगों ने गन्ने के खेत में आग लगा दी। इसमें किसान की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

संजय रोड निवासी भौंरी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर कुछ अज्ञात लोग उनके खेत के पास पहुंचे और करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक फसल को काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। शांतरशाह चौकी कार्यवाहक करम सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed